गोड्डा, जनवरी 20 -- गोड्डा, प्रतिनिधि। स्थानीय नगर भवन , गोड्डा में राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी संकल्प "सुरक्षित एवं सशक्त महिला - सशक्त झारखंड" तथा "बाल विवाह मुक्त झारखंड" को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से गोड्डा अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त , अंजली यादव ,अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, जिला परिवहन पदाधिकारी कंचन कुमारी भुदोलिया,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी सहित अन्य गणमान्य के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सामाजिक कुरीतियां समाज की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा हैं और इनके विरुद्ध सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बाल विवाह को एक गंभीर सामाजिक अपराध बताते हुए इसे जड़ से सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.