बाल विवाह निषेध दिवस घोषित होने पर जताई खुशी
धनबाद, सितम्बर 10 -- झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन की मासिक बैठक बुधवार को कंचनपुर स्थित ममता कुंज में संस्थापक शंकर रवानी की अध्यक्षता में हुई। इसमें संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 27 नवंबर को 'विश्व बाल विवाह निषेध दिवस' घोषित किए जाने का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। शंकर रवानी ने इसे देश के 'बाल विवाह मुक्त भारत अभियान' को वैश्विक स्तर पर मिली बड़ी मान्यता बताया। इस दौरान बाल विवाह रोकथाम, बाल सुरक्षा और जन-जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं ने बाल अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर अभियान चलाने का संकल्प लिया। मौके पर बिनोद महतो, सीता कुमारी, नाइमुद्दीन अंसारी, ममता रवानी, दीपा रवानी, पूजा महतो, पूजा कुमारी, आशा महतो, गुलनाज बानो, बेबी प्रियंका, लक्ष्मी देवी आदि उपस्थित थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.