दुमका, अप्रैल 19 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत पंचायत पुतलीडाबर के ग्राम पतसारा में ग्राम साथी संस्था के तारा प्रसाद व सामुदायिक कार्यकर्ता पूजा के नेतृत्व में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय विद्यालय में प्रधानाध्यापक शकील अहमद अंसारी की उपस्थिति में आयोजित किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मौके पर गांव की महिलाओं के साथ भी अलग से जागरूकता बैठक की गई। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह अपराध है, चुप्पी भी अपराध है संदेश पर विशेष जोर दिया गया। लोगों को बताया गया कि यदि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिले तो चुप न रहें, बल्कि आगे आकर इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दें। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर बाल विवाह की रोकथाम ...