दुमका, जून 25 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। प्रखण्ड कार्यालय परिसर स्थित सभागार भवन में गुरुवार को अंचलाधिकारी सह प्रभारी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार शानू की अध्यक्षता में अदिथि संस्था के बैनर तले बाल विवाह निवारण परियोजना के तहत विभिन्न पंचायतों से आयी किशोरियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।‌ उक्त कार्यक्रम में किशोरियों के द्वारा आंगनवाड़ी, विद्यालय एवं कौशल प्रशिक्षण पर विस्तार से चर्चा करते हुए अपनी बातों को रखा। जिसमें बताया कि कुपोषण, सैनेटरी पैड, सावित्रीबाई फूले किशोरी सम्मृ‌द्धि योजना, विद्यालय में शौचालय की उपलब्धता होने के बावजूद भी सफाई ना होना आदि विषयों पर से चर्चा की गई। इस दौरान बीडीओ ने किशोरियों का उत्साहवर्धन करते हुए संबंधित विभाग के पदाधिकारी को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्ह...