पीलीभीत, फरवरी 17 -- जहानाबाद। विकासखंड ललौरीखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में बाल विवाह तथा बाल सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसमें बच्चों को शपथ दिलाई गई। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम महिला सुरक्षा केंद्र प्रभारी जहानाबाद तथा महिला बाल कल्याण अधिकारी ने बच्चों को वर्तमान में सुरक्षा के बारे में बताया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों को सुरक्षा को लेकर शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में महिला उप निरीक्षक हिना सैनी, उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह, महिला कांस्टेबल निशा नागर, अवधेश यादव ने बच्चों को सुरक्षा की जानकारी दी।प्रधानाचार्य संजीव गंगवार, मीनाक्षी पाठक ने सुरक्षा को लेकर तथा बाल विवाह रोकने के लिए विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर मनोज कुमार, अभिषेक कुमार, रुबीना खातून, नीतू तोमर, धर्मा देवी, सुनीता देवी, सविहा नाज मौजूद रही।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.