दुमका, जनवरी 16 -- दुमका। कंवेंशन सेंटर दुमका में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं तथा बाल विवाह के रोकथाम से सम्बंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि दुमका सांसद डॉ नलिन सोरेन व मौके पर मौजूद डॉ लुईस मरांडी ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि के रूप में दुमका सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर समस्या है जो लड़कियों के भविष्य को प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह को रोकने के लिए हमें समाज में जागरूकता बढ़ानी होगी और लड़कियों को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करनी होंगी। कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक अवसरों के बारे में जागरूक होना आवश्यक है। इससे वे अपने जीवन को बेहतर बना सकती हैं और समाज में अपनी भूमिका को प्रभावी ढंग से निभा सकती हैं। कार्यशाला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.