चंदौली, फरवरी 11 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद विकास खंड सभागार में अमर ज्योति संस्था की ओर से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कोतवाली के दरोगा वरूणेन्द्र राय सहित संस्था के लोगों ने बाल विवाह के दुष्परिणाम पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान लोगों ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है। इसे खत्म करने का संकल्प लिया। जिला चाइल्ड लाइन समन्यवक संध्या यादव ने कहा कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है। बल्कि यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। वही कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक वरुणेंद्र राय ने बेटियों और महिलाओं के साथ आये दिन हो रहे उच्चकागिरी और सोशल मिडिया के माध्यम से गुमराह करने जैसी कार्रवाई से सचेत कराया। बाल संरक्षण के लिए संचालित चाइल्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.