मोतिहारी, मार्च 12 -- हरसिद्धि। सामाजिक कुप्रथा बाल विवाह को लेकर प्रशासन काफी सख्त हो गया है। हरसिद्धि के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी आदित्य अंशु ने एक नोटिस जारी कर बाल विवाह करने एवं कराने वालों को चेतावनी दी है। श्री अंशु ने नोटिस के माध्यम से बालविवाह में सहयोग करने वाले कैटरर, बैंड पार्टी, हलवाई, वाहनों की सट्टा करनेवाले, विवाह भवन आदि सहयोगियों को ऐसे विवाह में सहयोग नहीं करने की अपील की है। यदि किसी की सहभागिता ऐसे विवाह में पाया जाएगा तो नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...