सीतामढ़ी, अप्रैल 16 -- पिपराही। आगामी अक्षय तृतीया के अवसर पर देकुलीधाम पर होने वाले विवाह को लेकर बुधवार को जागरूगता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बाल अधिकारों की सुरक्षा और बाल विवाह की रोकथाम के लिए बिहार ग्राम विकास परिषद के द्वारा अभियान चलाकर लोगो को जागरूक किया गया। विवाह संपन्न कराने वाले पुरोहितों को भी इस संबंध में जानकारी दी जा रही है।बताया गया कि कोई भी बाल विवाह किसी पंडित, मौलवी या पादरी जैसे पुरोहित के बिना संपन्न नहीं होता।ऐसे में उन लोगों को इस अभियान से जोङा जा रहा है।ताकि अक्षय तृतीया के अवसर पर कोई बाल विवाह नहीं हो सके। कार्यक्रम में परिषद के जिला समन्वयक अनिल कुमार, कोमल कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...