प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 3 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। तरुण चेतना और एएचटी थाना के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत ढिढुई स्थित मुसहर बस्ती में बाल विवाह को लेकर समुदाय को जागरूक किया गया। उपनिरीक्षक राम चंद्र राम गुप्ता ने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है। समाज की जिम्मेदारी है कि वह बाल विवाह जैसी कुरीति को रोकने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। तरुण चेतना के सह निदेशक हकीम अंसारी ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय है। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास प्रभावित होता है। इस अवसर पर दीवान फिरोज सिद्दीकी, कांस्टेबल तौसीफ रज़ा, आलोक सिंह, प्रदीप कुमार, ग्राम ढिढुई के पूर्व प्रधान आजाद आल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने बाल विवाह न करने एवं रोकने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.