मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। बाल विवाह की कुरीति को रोकने को लेकर सभी धर्मों के धर्मगुरु आगे आएंगे। इस कुरीति से लोगों को अवगत कराएंगे। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से एडीआर भवन के सभा कक्ष में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शहर के प्रमुख मंदिरों, मस्जिदों, गिरजाघरों व गुरुद्वारा के धर्मगुरुओं, पुजारी, इमाम, सेवादार व पादरी ने भाग लिया। कार्यक्रम में बाल विवाह के विरुद्ध पोस्टर पर हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह ने कहा कि इस अभिशाप को दूर करने के लिए आवश्यक है कि लोगों को बाल विवाह की बुराइयों के बारे में बताया जाए। उन्हें बताया जाए कि यह कानूनी रूप से भी अपराध है। उन्होंने धर्मगुरुओं से कहा कि आपकी कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.