एटा, अप्रैल 20 -- भाई ने शिकायत कर नाबालिग बहन की शादी रुकवाई है। सोमवार को चाइल्ड हेल्पलाइन और वन स्टॉप सेंटर ने एएचटी टीम के साथ मिलकर बाल-विवाह रुकवाया। किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है वही किशोर को चाइल्ड हेल्प लाइन में रोका गया। सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश कर काउंसलिंग कराई जाएगी। सोमवार को चाइल्ड हेल्पलाइन टीम को सूचना मिली कि राजा का रामपुर के तहत एक गांव में बाल विवाह की तैयारी चल रही है और मंगलवार को दोनों की शादी है और दोनों की ही उम्र करीब 15 वर्ष है। जानकारी मिलते ही मौके पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम, वन स्टॉप सेंटर मैनेजर जागृति चतुर्वेदी की टीम, थाना एएचटी टीम के साथ मिलकर गांव पहुंचे और थाना टीम की मदद से बालिका को वधू बनने से बचाया। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर चाइल्ड हेल्पलाइन की सतर्कता से टले दो बाल विवाह बच्ची और बच्चे का ...