नवादा, सितम्बर 7 -- बाल विवाह के खिलाफ जमीनी स्तर पर सक्रिय नेहा ग्रामीण महिला विकास समिति और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन एलायंस ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा 27 नवंबर को बाल विवाह, कम उम्र और जबरन विवाह की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित किए जाने के फैसले का पुरजोर स्वागत किया है। ​इस उपलब्धि के अवसर पर नेहा ग्रामीण महिला विकास समिति की सचिव मंजू देवी के नेतृत्व में ब्राइट माइंड स्कूल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- बाल विवाह खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषितजागरूकता कार्यक्रम इस कार्यक्रम में निदेशक प्रो. बच्चन पांडेय, प्राचार्य श्री पीयूष पांडेय, शिक्षकों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपस्थित लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों और इसे रोकने में युवाओं की जिम्मेदारी ...