बक्सर, फरवरी 16 -- अपील बड़का गांव में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया गांव को बाल विवाह मुक्त बनाने का लिया गया संकल्प बक्सर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के उमरपुर पंचायत अंतर्गत बड़का गांव में सोमवार को 'बाल विवाह मुक्त भारत' विषय पर जागरूकता सभा एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को देखने के लिए स्थानीय सहित आस-पड़ोस के गांवों से काफी संख्या में महिलाएं व पुरूष जुटे हुए थे। जागरूकता सभा की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया धनंजय मिश्रा ने किया। इस दौरान प्राधिकार की सचिव नेहा दयाल और औद्योगिक थानाध्यक्ष सुरेश सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान आशा इकाई सदस्य की पैनल अधिवक्ता दीपिका केशरी व राजेश कुमार और पीएलवी शत्रुधन सिन्हा, रामजी यादव, प्रमोद कुमार, कवींद्र पाठक, मनन कुमार सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.