पाकुड़, अप्रैल 17 -- टैगोर सोसाइटी फॉर रूरल डेवेलपमेन्ट महेशपुर के सभागार में बाल विवाह के विरुद्ध चर्चा हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अक्षय तृतीया के अवसर पर ग्रामीण इलाके में चोरी छुपे नाबालिक लड़की-लड़के की शादी हो जाती है। कभी-कभी इसकी जानकारी बाद में मिलती है और नहीं भी मिलती हैं। गैर कानूनी ढंग से शादी न हो इसलिए लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी महेशपुर नीलू रानी उपस्थित थी। उन्होंने अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह न हो इसलिए लोगों को जागरूक करने के लिए चर्चा की। यह भी पढ़ें- अररिया: अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने को प्रशासन अलर्ट 18 वर्ष से कम उम्र के लड़के या लड़की का विवाह एक सामाजिक बुराई है जो बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य औ...