बागपत, अप्रैल 27 -- डीएम अस्मिता लाल ने 'मिशन वात्सल्य' के तहत बाल विवाह के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। उन्होंने इस दौरान उपस्थित लोगों को बाल विवाह जैसी कुरीति को बढ़ावा न देने और बच्चों की शिक्षा व सुरक्षा सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई। डीएम ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाना है, ताकि एक सुरक्षित और सशक्त भविष्य का निर्माण हो सके। समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि बाल विवाह जैसे गंभीर अपराध को जागरूकता के माध्यम से समाज से खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा और चिकित्सा के प्रति परिवार तथा अभिभावकों को जागरूक होना चाहिए। बच्चों के भविष्य को संवारने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए। इस कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.