चंदौली, अप्रैल 17 -- चंदौली। कलेक्ट्रेड सभागार में गुरूवार को डीएम एसपी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक स्नेहा तिवारी के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज 5 के तहत महिलाओं को बाल विवाह को रोकथाम के लिये जागरूक करते हुए शपथ दिलाया गया। शिविर में उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं, शिक्षकगण एवं अभिभावकों को जनपद के थानों पर संचालित मिशन शक्ति हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इन हेल्प डेस्क का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं का गोपनीय, संवेदनशील एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1076 एवं 1098 के प्रभावी उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- महिलाओं क़ी आर्थिक सुरक्षा हेतु बनाये गए नए कानून इसके पूर्व जिसमें घरेलू हिंसा अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, कार्यस्थल ...