जामताड़ा, अप्रैल 17 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि। जामताड़ा प्रखंड अंतर्गत शहरडाल पंचायत स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय शहर डाल में बाल विवाह के खिलाफ अक्षय तृतीया सतर्कता अभियान के अंतर्गत गुरुवार को जागरुकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। जिसमें वनवासी विकास आश्रम के कार्यकर्ता प्रीति गोस्वामी तथा पीसीआई यूनिसेफ के कार्यकर्ता राज किशोर यादव, विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुजीत कुमार मेहता सहित शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग से बच्चों के बीच बाल विवाह के खिलाफ जागरूक किया। उन्होंने बाल विवाह और उसके दुष्परिणाम प्रभाव कानूनी कार्रवाई पर चर्चा की। इसके बाद स्कूली बच्चों के द्वारा बाल विवाह अक्षय तृतीया सतर्कता अभियान के अंतर्गत रैली भी निकाली गई। यह भी पढ़ें- बाल विवाह रोकने को स्कूलों में हुआ जागरूकता कार्यक्रम बच्चों ने अपनी सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.