जमुई, सितम्बर 6 -- जमुई, नगर प्रतिनिधि जिले में बाल विवाह के खिलाफ जमीनी अभियान चला रहे तटवासी समाज न्यास ने संयुक्त राष्ट्र के 27 नवंबर को 'बाल विवाह, कम उम्र और जबरन विवाह की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस' घोषित करने के ऐतिहासिक कदम का स्वागत किया है। संस्था ने कहा कि यह सरकार व प्रशासन के सहयोग से देश में बाल विवाह के खिलाफ अभियान चला रहे नागरिक समाज संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के अथक और असाधारण प्रयासों को वैश्विक मान्यता है। तटवासी समाज न्यास जेआरसी का एक सहयोगी संगठन है। जेआरसी लंबे समय से इस दिवस की मांग कर रहा था. यह भी पढ़ें- बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक दिवस की घोषणा का अग्रगति ने किया स्वागतबाल विवाह के खिलाफ अभियान का महत्व शिक्षक दिवस पर आयोजित एक कार्यक्त्रम को संबोधित करते हुए अनु...