बाल विवाह के खिलाफ मासिक बैठक हुई
धनबाद, मई 22 -- बाल विवाह के खिलाफ व जलवायु परिवर्तन को लेकर नई किशोरी मंडल कदमटांड़ की मासिक बैठक आंगनबाड़ी केंद्र कदमटांड़ में हुई। इसमें झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट की समन्वयक पूजा कुमारी ने कहा कि किशोरियां जागरूक हुई है, तभी बाल विवाह में कमी हुई है। बैठक में निर्णय लिया गया कि ट्रस्ट द्वारा सरकारी लाभ से वंचित परिवारों की सूची बन रही है, ताकि गांव का कोई भी परिवार लाभ योजना से वंचित नहीं हो। अंत में बाल मित्र गांव बनाने की शपथ ली गई। बैठक में सीमा कुमारी, नमिता कुमारी, पार्वती कुमारी, अंजना कुमारी, अनामिका कुमारी, राखी कुमारी, ज्योति कुमारी, कुसुम कुमारी, आशा देवी, आलोमनी देवी, शांति देवी आदि मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.