बाल विवाह के खिलाफ महिलाओं ने चलाया अभियान
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत गुरुवार को जिले में महिलाओं ने जन-जागरूकता अभियान चलाया। अभियान का आयोजन पंचायत, जीविका एवं सेंटर फॉर कैटेलाइजिंग चेंज के संयुक्त प्रयास से किया गया।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह के सामाजिक, स्वास्थ्य, शैक्षणिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों को सरल और प्रभावी तरीके से समुदाय के सामने प्रस्तुत किया गया। बाल विवाह को रोकने में परिवार, समुदाय और स्थानीय संस्थाओं की भूमिका पर भी जोर दिया गया। जिले के अलग-अलग स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। अभियान के अंतिम दिन महिलाओं ने अभिभावकों से संकल्प भी कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.