अररिया, नवम्बर 27 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला, मधुरा में गुरुवार को बाल विवाह के खिलाफ बच्चों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर बच्चे सहित शिक्षक ने शपथ लिया कि बाल विवाह के खिलाफ हर संभव प्रयास करूंगा, सुनिश्चित करूंगा कि मेरे परिवार ,पड़ोस,और समुदाय में किसी बालिका का बाल विवाह न हो पाए, यदि ऐसा होगा तो इसका सूचना पंचायत और सरकार को दूंगा। वहीं बच्चों के द्वारा स्वयं बनाया गया अभियान गीत गाया गया। बाबू जी सदिया न कैलअ बर्बाद कैलअ हमरो जीवन के तू सत्यानाश कैलअ। सोचत रहनी समझत रहनी पढ़ लिख के बनब हम हूं मैडम सब सपना के तू खाक कैलअ बाबू जी सदिया न कैलअ बर्बाद कैलअ इत्यादि इसके साथ साथ बाल विवाह के खिलाफ गगनभेदी नारे भी लगाकर लोगों को जागरूक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.