जहानाबाद, मार्च 18 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के शहर तेलपा, केयाल, बम्भई और रामपुर चाय पंचायत भवन पर बुधवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचायती राज विभाग द्वारा निर्देशित कार्यक्रम में विकास पथ विक्रम की संस्था के सदस्यों के द्वारा एक दिन में चार पंचायतों में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, विकासमित्र टोला सेवक, जीविका के सदस्यों सहित पंचायत सरकार भवन में कार्यरत कर्मियों एवं उपस्थित दर्जनों आम जनता के बीच बाल विवाह मुक्त भारत को लेकर संस्था की सदस्य रीता कुमारी एवं ज़ीनत प्रवीण के द्वारा शपथ का कार्यक्रम कराया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संस्था के सदस्यों ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पर चर्चा की। बेटियों की शादी 18 साल के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.