एटा, मार्च 8 -- जिले में भारत सरकार की ओर से 100 दिवसीय जागरूकता अभियानचलाया गया, जिसमें गांव, कस्बों में बाल विवाह को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा के समापन पर एक्सीलेंट सिविल अकेडमी ट्रस्ट ने बाल विवाह मुक्त, बाल विवाह मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल करने में भूमिका निभा रहे हैं। बाल विवाह मुक्ति रथ को राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। 30 दिनों में बाल विवाह मुक्ति रथ ने जिले में 3015 किलोमीटर यात्रा की। रथ 50 गांव तक पहुंचा और काफी संख्या में लोगों को बाल विवाह के खिलाफ अभियान से जोड़ा। एक्सीलेंट सिविल अकेडमी ट्रस्ट निदेशक विवेक सिंह ने कहा कि यह कोई प्रतीकात्मक यात्रा नहीं थी। यह पहियों पर बदलाव का संदेश था। जिसे लोगों ने स्वीकार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.