बाल विवाह की सूचना मिलते ही हुई त्वरित कार्रवाई, प्राथमिकी दर्ज
हाजीपुर, मई 17 -- रविवार को जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह के निर्देश एवं मार्गदर्शन में बाल विवाह के विरुद्ध जिले में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में महुआ प्रखंड अंतर्गत ग्राम-हसनपुर भदवास में बाल विवाह की सूचना प्राप्त होने पर प्रशासन द्वारा त्वरित हस्तक्षेप करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनता दरबार में प्राप्त आवेदन के आलोक में जिला पदाधिकारी वैशाली के निर्देश पर संबंधित मामले की जांच कराई गई।
जांच का विवरण जांच के दौरान पाया गया कि दिनांक 11.05.2026 को ग्राम हसनपुर भदवास में एक नाबालिग लड़की का विवाह कराया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाल संरक्षण इकाई एवं स्थानीय प्रशासन की टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई। जांच के क्रम में बालिका के परिजनों से आयु संबंधी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.