औरैया, मई 8 -- औरैया, संवाददाता। थाना एरवाकटरा क्षेत्र के ग्राम दोवामाफी में दो नाबालिग बहनों की शादी कराए जाने की सूचना पर शुक्रवार को जिला प्रशासन हरकत में आ गया। जिला प्रोबेशन विभाग और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और दोनों बालिकाओं का विवाह रुकवा दिया। प्रशासन ने परिजनों को बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी भी दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बाल संरक्षण इकाई तरणतारण पंजाब से दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली थी कि गांव निवासी स्वर्गीय रवि कुमार की दो नाबालिग पुत्रियों का विवाह कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही जिला प्रोबेशन अधिकारी, संरक्षण अधिकारी रीना चौहान, उप निरीक्षक सुनील कुमार समेत पुलिस और बाल संरक्षण टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि रवि कुमार की पुत्री उजाला की आयु अभिलेखों में 18 ...