पिथौरागढ़, अप्रैल 13 -- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद की एक तहसील में बाल विवाह का मामला सामने आया है। इसका खुलासा तब हुआ जब 14 साल की एक लड़की प्रसव के लिए अस्पताल पहुंची। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, रविवार देर शाम तक भी किशोरी का प्रसव नहीं हुआ था। इस मामले में पुलिस ने किशोरी के कथित पति के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा कराया है। जांच में कुछ और नाम भी आ सकते हैं। जानकारी के अनुसार, कुछ लोग नौ माह की गर्भवती किशोरी को प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल लेकर आए। यहां दस्तावेजों और उम्र की पड़ताल हुई तो पता चला कि लड़की का जन्म वर्ष 2012 में हुआ था। डॉक्टरों की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने संबंधित लोगों से पूछताछ की। डॉक्टरों ने बताया कि लड़की की हालत गंभीर है। यह भी पढ़ें- पर्यटन, व्यापार और ढाई घंटे. CM ने गिनाए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.