सीतामढ़ी, दिसम्बर 18 -- सीतामढ़ी। डुमरा प्रखंड के मिश्रौलिया पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को बाल विवाह उन्मूलन को लेकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित की गई। महिला एवं बाल विकास निगम के गाइडलाइन व प्रथम संस्था के तत्वावधान में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम का नेतृत्व पंचायत की मुखिया आरती कुमारी ने की। मौके पर छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित समुदाय के सदस्यों को बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई गई तथा इसके सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्यगत दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। प्रधानाध्यापक पंकज कुमार ने बाल विवाह की रोकथाम में शिक्षा की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार ने बाल विवाह उन्मूलन, बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (पौक्सों एक्ट) तथा इस दिशा में सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता पर चर्चा की। प्रथम संस्था ...