भदोही, जनवरी 5 -- औराई तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत खमरिया में रविवार को राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें बाल विवाह की रोकथाम के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान राज्य महिला आयोग सदस्य ने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम के प्रति जन-जन को गंभीर होने की जरूरत है। महिला हित में संचालित योजनाओं का लाभ उन्हें ही मिले जो पात्रता की श्रेणी में आती हैं। महिलाओं से संबंधित मामलों की जांच कर अधिकारी प्राथमिकता से निस्तारित कराएं। इसमें किसी स्तर से काई लापरवाही नहीं होना चाहिए। कहीं भी बाल विवाह होता है तो तत्काल इसकी सूचना विभागीय अधिकारी को जरूर दें। वहीं, लोगों को चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन समेत अन्य जानकारी दी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.