भदोही, अप्रैल 16 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। बाल विवाह की रोकथाम के लिए जिले में 19 अप्रैल को विशेष अभियान चलाया जाएगा। निदेशालय महिला कल्याण उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में अक्षय तृतीय पर बाल विवाह की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जाएगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया ने बताया कि अक्षय तृतीया जिसे आखा तीज भी कहा जाता है। यह दिन देश के विभिन्न हिस्सों में विवाह संपन्न कराने के लिए एक शुभ अवसर माना जाता है। ऐसे में बाल विवाह की रोकथाम के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक कुप्रथा है जो ऐसे विवाहों में शामिल बच्चों के कानूनी, सामाजिक और व्यक्तिगत अधिकारों को व्यावहारिक रूप से समाप्त कर देती है। यह भी पढ़ें- पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत बाल विवाह एक दण्डनीय अपराध है। ज...