दरभंगा, दिसम्बर 23 -- सरकार की ओर सख्त कानून के बावजूद दरभंगा में बाल विवाह के मामले यदा-कदा आते रहते हैं। अधिकतर मामलों में माता-पिता के सामाजिक-आर्थिक पिछड़ेपन के कारण लड़कियों का बचपन असमय छिन जाता है। बाल विवाह को लेकर जागरूक समाज के लोगों का कहना है कि सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में स्थानीय अफसरों और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण समस्या अधिक विकराल है। इनका कहना है कि बाल विवाह के कारण बच्चियों की पढ़ाई छूट जाती है। असमय गर्भवती होने से कई तरह की बीमारियों से जूझना होता है। लेकिन समाज में व्याप्त गरीबी, अशिक्षा और प्रशासनिक लापरवाही के कारण अभिभावक ऐसा करने को मजबूर होते हैं। समाज के प्रबुद्ध लोगों का कहना है कि पुलिस, प्रशासन व जनप्रतिनिधि थोड़ी संवेदनशीलता व जिम्मेदारी से काम करें तो इस कुरीति को खत्म करने में काफी सफलत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.