पाकुड़, जून 10 -- ​पाकुड़, प्रतिनिधि। जिला अंतर्गत मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी से एक बाल विवाह रुकवाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग बच्ची की शादी कराए जाने की गुप्त सूचना प्रशासन को मिली थी। ​सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का सत्यापन किया। छापेमारी कर उक्त नाबालिग बच्ची को विवाह मंडप से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। ​कार्रवाई के बाद बच्ची को जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। समिति अब बच्ची की काउंसलिंग कर रही है और उसे सुरक्षित आश्रय प्रदान करने के साथ-साथ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर आम जनता से अपील की है कि बाल विवाह कानूनन अपराध है, इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दे...