सोनभद्र, अप्रैल 25 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में बाल विवाह की दो कोशिशों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से विफल कर दिया गया। थाना रायपुर और थाना दुद्धी क्षेत्र से बाल विवाह कराए जाने की सूचना मिलने पर हेल्पलाइन टीम ने तत्काल पुलिस के सहयोग से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जानकारी मिलते ही परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह के निर्देश पर दोनों थाना क्षेत्रों में अलग-अलग रेस्क्यू टीमें भेजी गईं। टीम ने परिजनों से बालिकाओं की उम्र संबंधी प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। स्थिति स्पष्ट होने पर दोनों बालिकाओं को संरक्षण में लेकर संबंधित थानों में जीडी दर्ज कराई गई। इसके बाद बाल कल्याण समिति के आदेश पर दोनों किशोरियों को फिलहाल बाल गृह भेज दिया गया है, जहां उनकी देखरेख की ज...