रामगढ़, मार्च 13 -- गोला, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ जिले में हाल ही में बाल विवाह से जुड़ा एक संवेदनशील मामला सामने आया, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है। जानकारी के अनुसार एक युवक और एक युवती की शादी 12 मार्च के शुभ लग्न में तय की गई थी। विवाह को लेकर दोनों परिवारों में काफी दिनों से तैयारियां चल रही थीं। रिश्तेदारों और परिचितों को विवाह के कार्ड भी बांटे जा चुके थे और मेहमानों का आना-जाना भी शुरू हो गया था। बताया जाता है कि शादी के लिए कपड़े, गहने और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी भी लगभग पूरी कर ली गई थी। घरों में उत्सव जैसा माहौल था और 12 मार्च के लग्न के बाद आगे की सभी वैवाहिक रस्में संपन्न होने वाली थीं। इसी बीच किसी जागरूक व्यक्ति की ओर से चाइल्ड हेल्पलाइन को यह सूचना दी गई कि होने वाली वधू अभी नाबालिग है। सूचना मिलते ही संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.