हरदोई, अप्रैल 17 -- हरदोई। अक्षय तृतीया के अवसर पर संभावित बाल विवाहों को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ी चेतावनी जारी की है। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम ने आमजन को सूचित करते हुए कहा कि इस दिन पारंपरिक रूप से बड़ी संख्या में विवाह होते हैं, जिनमें कई बार बाल विवाह के मामले सामने आते हैं। इससे बेटियों को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक शोषण का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सभी संस्थाओं, महिला समूहों, ग्राम प्रधानों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहुओं और समाजसेवियों से अपील की है कि बाल विवाह को जड़ से खत्म करने में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध बाल विवाह की सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर 181, 1098 या 112 पर दें, अथवा जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय या जिला बाल संरक्षण इकाईकार्यालय में संपर्क करें।उन्होंने यह भी पढ़ें- बाल विवाह की सूचना प्रशासन...