भागलपुर, अप्रैल 19 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। अनुमंडल विधिक सेवा समिति, व्यवहार न्यायालय कहलगांव के तत्वावधान में नालसा कार्य योजना के अंतर्गत स्थानीय गणपत सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय में बाल विवाह की कुरीतियों एवं वैज्ञानिक आविष्कारों के महत्व पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम प्रभारी अध्यक्ष सह अवर न्यायाधीश तस्नीम कौशर के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस दौरान पैनल अधिवक्ता जयशंकर सिंह एवं पारा लीगल वॉलेंटियर अमर कुमार गुप्ता ने छात्रों को बाल विवाह के सामाजिक व कानूनी दुष्परिणामों से अवगत कराया तथा मौलिक कर्तव्यों व संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया। अधिवक्ता ने बताया कि नालसा की आशा एसओपी 2025 का उद्देश्य बाल विवाह उन्मूलन, न्यूनतम विवाह आयु सुनिश्चित करने और कानूनी जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित है। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर ...