बाल विवाह और महिला उत्पीड़न के खिलाफ छात्राएं बनें जागरूक : करुणानिधि
बेगुसराय, मई 20 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बेगूसराय के तत्वावधान में बुधवार को ट्रैफिक चौक स्थित जे.के. प्लस टू स्कूल परिसर में नालसा जागृति योजना के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को कानूनी अधिकारों, बाल संरक्षण कानूनों एवं सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना था। यह भी पढ़ें- गहन विधिक जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूककार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्य मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य रेशमा कुमारी ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित कर की। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.