लखीसराय, सितम्बर 21 -- बाल विवाह और बाल मजदूरी रोकथाम को लेकर अंतरविभागीय कार्यशाला आयोजित लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय के तत्वावधान में सोमवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में बाल विवाह की रोकथाम, बाल मजदूरी उन्मूलन एवं बाल अधिकारों के संरक्षण को लेकर एक दिवसीय अंतरविभागीय कार्यशाला आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- बाल विवाह और बाल मजदूरी रोकथाम को लेकर अंतरविभागीय कार्यशाला आयोजितकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम का आयोजन श्रम विभाग एवं बाल संरक्षण विभाग के संयुक्त नेतृत्व में तकनीकी सहयोगी संस्था सेंटर डायरेक्ट द्वारा संचालित कवच परियोजना के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह न्यायिक पदाधिकारी विद्यानंद सागर ने किया। मौके पर एसडीएम प्रभाकर कुमार सहित श्रम विभाग, बाल संरक...