पाकुड़, मार्च 7 -- टैगोर सोसाइटी फॉर रूरल डेवेलपमेन्ट महेशपुर द्वारा बाल विवाह, बाल श्रम विरुद्ध चर्चा हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को संपन्न हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी महेशपुर नीलू रानी उपस्थित थीं। उन्होंने बाल विवाह पर चर्चा की। बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र के लड़के या लड़की का विवाह होना एक सामाजिक बुराई है। इससे बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। लड़कियों को लड़कों से कमतर माना जाता है और उन्हें शिक्षा और अन्य अवसरों से वंचित रखा जाता है। जिससे बाल विवाह को बढ़ावा मिलता है। बाल श्रम हमारे समाज के लिए एक कलंक बन चुका है। बाल मज़दूरी की समस्या समय के साथ-साथ बहुत उग्र रूप लेती जा रही है। इस समस्या को अगर समय रहते जड़ से मिटाया नहीं गया, ...