देवरिया, मई 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को प्रोबेशन एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी इकाइयों की समेकित समीक्षा की। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक अनिवार्य रूप से पहुंचे, यह हाल में सुनिश्चित किया जाए। बाल श्रम, बाल विवाह, दहेज प्रथ एवं घरेलू हिंसा जैसे मामलों में प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में व्यवहार परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। जिन क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएं, वहां उसके प्रभाव एवं लोगों के व्यवहार में आए परिवर्तन का भी मूल्यांकन किया जाए। जिला प्राबेशन अ...