घाटशिला, मई 2 -- पोटका । सामाजिक संस्था युवा (यूथ यूनिटी फॉर वोलंटरीएक्शन) द्वारा गर्ल्स फर्स्ट फंड के सहयोग से प्रखंड के 15 पंचायतों के 30 गांवों में बाल विवाह एवं जबरन विवाह की रोकथाम को दो दिवसीय सामुदायिक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

जागरूकता अभियान के उद्देश्य इस अभियान के तहत जागरूकता गाड़ी, नुक्कड़ नाटक एवं ग्रामीणों के साथ संवाद के माध्यम से समुदाय को संवेदनशील बनाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल विवाह एवं जबरन विवाह जैसी कुप्रथाओं को जड़ से समाप्त करना तथा समाज में जेंडर समानता और महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

जानकारी का प्रसार कार्यक्रम पर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर चांद मनी सवैयां ने बताया कि अभियान के माध्यम से 15 पंचायतों के 30 गांवों में लोगों को बाल विवाह एवं जबरन विवाह के कानूनी, साम...