अररिया, फरवरी 7 -- बाल विवाह एक कानूनी अपराध, इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध होगी कानूनी कार्रवाई कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड के सिकटिया, जागीर परासी पंचायत में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज, जस्ट राईट फॉर चिल्ड्रेन एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में मंदिर, मजिस्द, धार्मिक स्थल, विघालय में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कहा गया कि बाल विवाह एक कानून अपराध है। इस तरह के अपराध करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। असके साथ ही बाल विवाह से बच्चों के स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान, शिक्षा के लिए विधालय नही जाना, सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के संदर्भ में विस्तार से बताया गया । इस क्रार्यक्रम का नेतृत्व दीपक कुमार पासवान, सोनु कुमार, अंकुश कुमार यादव ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.