बाल विवाह एक अपराध, लोगों को जागरूक होने की जरूरत
खगडि़या, मई 9 -- खगड़िया । नगर संवाददाता मध्य विद्यालय हाजीपुर,आवासबोर्ड में शनिवार को अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी के मौके पर बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के कक्षा 6 से 8 के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। नाटक के माध्यम से बच्चों ने बताया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और इससे बच्चों का बचपन, शिक्षा और स्वास्थ्य तीनों बर्बाद होते हैं। नाटक में बाल विवाह के दुष्परिणाम और 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जैसे संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। स्कूल के एचएम मनोज कुमार ने कहा कि बच्चों द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है। यह भी पढ़ें- बाल विवाह एक अपराध, लोगों को जागरूक होने की जरूरत किताबी ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर जागरूक होना भी जरूरी है। नाटक के माध्यम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.