कोडरमा, जनवरी 29 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। मरकच्चो प्रखंड के तेलोडीह पंचायत भवन में बुधवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशन एवं उपायुक्त कोडरमा के मार्गदर्शन में जिले भर में बाल विवाह की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है और यह एक दंडनीय अपराध है। उन्होंने बाल विवाह से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए लोगों से इस कुप्रथा के विरुद्ध एकजुट होने की अपील की। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश ने कहा कि "बाल विवाह केवल एक सामाजिक बुराई नहीं, बल्कि बच्चों के अधिकारों का हनन और उनके साथ होने वाला क्रूर अपराध है।" ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.