अररिया, मई 7 -- भरगामा। निज संवाददाता ब्लॉक परिसर स्थित सभागार में गुरुवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह, बाल श्रम मानव तस्करी बाल शोषण एवं नशा मुक्त जिला निर्माण को लेकर प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सेविकाओ एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई । कार्यक्रम का आयोजन जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन नई दिल्ली, जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज, महिला एवं बाल विकास निगम अररिया, समाज कल्याण विभाग पटना, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ आशीष नंदन ने की जबकि भरगामा के बीडीओ शशि भूषण सुमन , बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी रंजना गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यशाला में जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने...