जामताड़ा, जुलाई 1 -- फतेहपुर, प्रतिनिधि। हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को मुर्गाबनी मोड़ और बागदाहा में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से बनवासी विकास आश्रम, जामताड़ा द्वारा बाल विवाह, बाल मजदूरी और बाल तस्करी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य जिले में बढ़ते बाल विवाह और बाल मजदूरी की घटनाओं पर रोक लगाने के साथ लोगों को बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संथाल परगना क्षेत्र में अब भी बाल विवाह जैसी रूढ़िवादी परंपरा प्रचलित है, जिसके कारण बच्चे शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। समाज की सोच में बदलाव और बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। यह भी पढ़ें- हूल दिवस पर सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि, बाल अधिकारों के प्रति किया गया जागर...