बाल विवाह, नशामुक्ति व मानव तस्करी के खिलाफ चला जागरूकता अभियान
अररिया, जुलाई 7 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान,नशामुक्त भारत अभियान, मानव तस्करी, बाल श्रम और बाल यौन शोषण के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र एवं प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान जागरण कल्याण भारती, फारबिसगंज एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।अभियान के तहत आम लोगों को बाल विवाह, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति, मानव तस्करी, बाल श्रम और बच्चों के यौन शोषण जैसी सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विभिन्न मंदिरों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर बैनर और पोस्टर के माध्यम से लोगों को इन कुरीतियों के दुष्परिणामों से अवगत कराया जा रहा है।इस अभियान में जागरण कल्याण भारती की टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.