मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बाल विवाह, दहेज प्रथा को दूर करने में भी लाइब्रेरियन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। लाइब्रेरियन नियुक्ति में यह शर्त भी अभ्यर्थियों के लिए रखी गई है। लाइब्रेरियन इन सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का माध्यम बनेंगे।

नियुक्ति के लिए नियमावली नियुक्ति के लिए बनाई गई नियमावली में निर्देश दिया गया है कि वे किसी भी तरह का ट्यूशन नहीं पढ़ाएंगे। निजी कोचिंग या संस्थान से टैग नहीं होंगे। ऐसा करने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। मैट्रिक-इंटर परीक्षा में बिहार बोर्ड की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन भी इन्हें करना होगा। किसी भी तरह का दोषी पाए जाने पर दंड का प्रावधान किया गया है। इसमें अनिवार्य सेवानिवृति से लेकर कम वेतन में पदावनति तक शामिल है।

परीक्षा की तिथि एक अक्टूबर से भरा जाएगा परीक्षा फॉर्म...