बाल विवाह, दहेज और साइबर अपराध के खिलाफ जिलेभर में अभियान
कोडरमा, जुलाई 20 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिला प्रशासन की जिला समाज कल्याण शाखा द्वारा जिले के सभी छह प्रखंडों में बाल विवाह मुक्त झारखंड अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत, शपथ ग्रहण और हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से लोगों को बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल मजदूरी तथा डिजिटल साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा और आपातकालीन सहायता के लिए महिला हेल्पलाइन 1091, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन हेल्पलाइन 112 तथा पुलिस हेल्पलाइन 100 की जानकारी भी दी गई। यह अभियान सतगावां के कलीडीह, डोमचांच के नावाडीह, मरकच्चो के जम्मू, जयनगर के पीपचो, कोडरमा के लरियाडीह तथा चंदवारा बाजार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला समाज कल्याण शाखा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.