संभल, अप्रैल 26 -- बाल विद्या मंदिर स्कूल में शनिवार को भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र नेतृत्व को प्रोत्साहित करना तथा विद्यार्थियों में जिम्मेदारी, अनुशासन और सेवा भाव का विकास करना रहा। समारोह की शुरुआत नवगठित स्टूडेंट कैबिनेट के आकर्षक मार्च पास्ट से हुई, जिसमें छात्रों ने अनुशासन और समर्पण का शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने विद्यालय के प्रति निष्ठा और अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ ली। विद्यालय के हेड बॉय मास्टर फाज़ खान ने कैबिनेट सदस्यों को शपथ दिलाई और अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को नेतृत्व, अनुशासन और सेवा की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- तैय्यबा हेड गर्ल और अधर्व राज हेड ब्वाय इस दौरान हेड गर्ल पारुल सिंह, डिसिप्लिन ...